Monday, 4 March 2013

केन उपनिषद 1.3

वहां चक्षु आदि ज्ञानेन्द्रियों और वाक् आदि कर्मेन्द्रियों तथा मन की भी पहुँच नहीं है. उसे जानने की बुद्धि हममे नहीं है, न ही किसी अन्य की व्याख्या से यह संभव हो सकता है. क्योंकि वह ज्ञात और अज्ञात सभी तत्वों से सर्वथा परे है - ऐसा   हमने अपने पूर्वाचार्यों के  मुख से सुना है. जिन्होनें हमें उस ब्रह्म के विषय में व्याख्या करके भली भाँती समझाया है. 

kena - upnishad 1.3

there sight travels not, nor speech nor mind. we know it not, nor can distinguish how one should teach of it. for it is other than the known, it is there above unknown. it is so we have heard from men of old who declared that to out understanding. 

No comments:

Post a Comment